लखीमपुर: पीलीभीत बस्ती रोड पर जान जोखिम में डालकर मैजिक में सफर कर रहे यात्री,खीरी पुलिस ने यातायात पुलिस को कार्यवाही के निर्देश
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पीलीभीत बस्ती रोड पर जान जोखिम में डालकर टाटा मैजिक में सवार होकर यात्री सफर कर रहे हैं। राहगीर ने टाटा मैजिक UP 31 T 7427 मैं भूसे की तरह भारी सवारी का वीडियो बनाकर आज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई खीरी पुलिस ने यातायात पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।