नौगांव: आईजी मिथिलेश शुक्ला का नौगांव थाने का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सागर जोन के आईजी मिथिलेश शुक्ला ने डीआईजी छतरपुर रेंज विजय कुमार खत्री एवं एसपी छतरपुर रजत सकलेचा के साथ सोमवार की दोपहर 2 बजे नौगांव थाने का आकस्मिक भ्रमण किया। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया।