बेगूसराय: खम्हार पंचायत में सीढ़ी घाट निर्माण कार्य का नगर विधायक ने किया उद्घाटन
बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के खम्हार पंचायत में सीढ़ी घाट निर्माण कार्य का नगर विधायक कुंदन कुमार ने उद्घाटन सोमवार की शाम 04:00 बजे किया. इस दौरान दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए नगर विधायक ने कहा कि खम्हार पंचायत के लोगों ने पोखर में सीढ़ी घाट निर्माण कार्य के लिए बहुत दिनों से आवेदन दे रहे थे.