कांके: रांची में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने किया सुसाइड, बेटे की गई जान, माँ और बहन की हालत गंभीर
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू स्थित न्यू एजी कॉलोनी के मंदिर मार्ग पर आज एक हृदयविदारक घटना सामने आई. यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसमें बेटे की मौत हो गई, जबकि मां और नाबालिग बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है.