कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री ने आम बजट पर की प्रेस वार्ता
Kanke, Ranchi | Feb 2, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सोमवार शाम करीब चार बजे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने आम बजट के बारे में प्रेस वार्ता की। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने आम बजट को नारी शक्ति और युवाओं के लिए समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राशि का आवंटन किया है जिसका लाभ झारखंड को भी मिलेगा।