रायसेन: रायसेन पुलिस ने 5 नाबालिग लड़कियों को खोजा, पिता की मारपीट और युवकों के संपर्क में आने से महाराष्ट्र तक गई थीं
Raisen, Raisen | Nov 10, 2025 रायसेन दिनांक 10 नवंबर दिन सोमवार की सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय भोपाल के मुस्कान अभियान के तहत रायसेन पुलिस ने बीते एक सप्ताह में 5 नाबालिग लड़कियों को सकुशल ढूंढ निकाला है। यह अभियान 1 नवंबर 2025 से चलाया जा रहा है। पुलिस ने इन बच्चियों को मप्र के सतना, उदयपुरा के बोरास और महाराष्ट्र के पुणे से बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार