गभाना: चंडौस पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह के अनुसार मंगलवार देर रात में उपनिरीक्षक राजवीर सिंह मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि बिजली घर के पास चीमनपुर के रास्ते में एक युवक तमंचा लेकर कोई घटना करने के प्रयास में खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया।