बांसवाड़ा: रतलाम रोड़ स्थित गैराज में अवैध गैस रिफिलिंग पर रसद विभाग की कार्रवाई, 18 सिलेंडर किए गए जब्त
शहर के रतलाम रोड़ स्थित गैराज में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण और रिफिलिंग करने के मामले में रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने गुरुवार दोपहर 12 बजे रतलाम रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुल 18 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। जब्त किए गए सिलेंडरों में 6 कमर्शियल और 12 घरेलू गैस सिलेंडर शामिल हैं।