इटावा: साइबर फ्रॉड के जरिए पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से निकल गए थे ₹66000, साइबर सेल पुलिस ने ₹36000 करवाए वापस
Etawah, Etawah | Mar 27, 2024 जसवंतनगर थाना क्षेत्र के कैस्त निवासी मोतीलाल पुत्र सुघर सिंह के क्रेडिट कार्ड से 04-03-24 को साइबर फ्रॉड के जरिये 66 हजार रुपये निकाल लिए गये थे। जिसकी पीड़ित ने पुलिस से लिखित शिकायत की, वहीं साइबर सेल पुलिस ने 27-03-24 को पीड़ित के क्रेडिट कार्ड में 36 हजार रुपये वापस करवाये।