इटावा: बकेवर थाना क्षेत्र के सुनवर्सा के सामने बाइक स्कूटी की टक्कर में भाईदूज करके लौट रही महिला की मौत, पति बेटा सहित 3 घायल
Etawah, Etawah | Mar 27, 2024 घटना जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सुनवर्सा गांव के पास की है जहां बुधवार की देर शाम बाइक स्कूटी की टक्कर से स्कूटी सवार 50 वर्षीय महिला गीता देवी, पति श्रीराम पाल, पुत्र पुष्पेंद्र निवासी कूड़ारिया बकेवर समेत बाइक सवार औरैया निवासी विशाल और उसका भाई अग्नेश घायल हो गए। सभी को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने महिला गीता देवी को मृत घोषित कर दिया।