इटावा: बसरेहर थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिवारजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
Etawah, Etawah | Mar 27, 2024 बसरेहर थाना क्षेत्र के सगरा गांव निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार कि, बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं फिरोजाबाद जनपद के मखनपुर के रहने वाले मृतका के भाई अभय कुमार ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करते हुए, मामले की जांच शुरू कर दी।