मैनपुरी: कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रगीत 'बंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत बंदे मातरम की 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें स्कूल की छात्राओं को जागरुक करने का काम किया गया है। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा विधायक राम नरेश अग्निहोत्री मौजूद रहे।