मेरठ: मेरठ के नंदपुरा गांव में गोकशी की वारदात, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पुलिस बल तैनात
Meerut, Meerut | May 4, 2026 मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के नंदपुरा गांव में सोमवार को गोकशी की सूचना मिलने के बाद तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए।