पटना ग्रामीण: DM आवास के पास गांधी म्यूजियम में इंजीनियरिंग छात्र से लूटपाट, मारपीट कर युवक का सर फोड़ा
गांधी मैदान थाना क्षेत्र के DM आवास से सटे गांधी म्यूजियम के पास इंजीनियरिंग के छात्र से लूट की वारदात हुई है। अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल के बल पर 10000 रुपए से अधिक रकम लूट लिए हैं। पीड़ित छात्र निवेदन कुमार ने गांधी मैदान थाने में शिकायत की है। घटना 1 जनवरी की देर रात की है। छात्र की ओर से थाने में आवेदन के साथ मेडिकल रिपोर्ट भी सब्मिट किया गया है।