बांका: महाराजगंज लेहता गांव में सरकारी जमीन पर बने मकान तोड़ने के दौरान हादसा, डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत
Banka, Banka | Jul 9, 2026 सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज लेहता गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रंजय कुमार ने कुछ दिन पूर्व सरकारी जमीन पर एक मकान बना लिया था। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराई थी।