पीरटांड: आग लगने से गिरनिया टांड़ निवासी मां-बेटे की मौत, शवों का पोस्टमार्टम किया गया
आग में जलकर मौत के बाद मधुबन थाना के जोभी ग्राम स्थित गिरनिया टांड़ निवासी मां बेटे के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को 4 बजे सदर अस्पताल में करवाया गया।बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया।बताया गया कि नूनिया देवी और उसका बेटा बाबूचंद मुर्मू की मौत हुई है।बताया गया कि ये लोग गुरुवार रात अपने खलिहान में बिचली वाले घर में सोए हुए थे।