खुर्जा: भुन्ना जाटान में पनीर प्लांट पर छापा, मौके से 735 किलो मिलावटी पनीर बरामद, 4000 लीटर केमिकल युक्त दूध नष्ट कराया
जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के भुन्ना जाटान गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर बनाने वाले प्लांट पर छापेमारी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को देखकर मौके से लोगों ने भागना शुरू कर दिया, मौके पर भारी मात्रा में केमिकल से बना केमिकल युक्त दूध को नष्ट कराया गया है, स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई शुक्रवार शाम लगभग 4:00 बजे हुई