खुर्जा: तहसील के गांव डाबर में स्थित पनीर बनाने वाली फैक्ट्रियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची
दिवाली से पहले बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही जारी है, ताजा मामला खुर्जा तहसील के गांव डाबर में स्थित पनीर बनाने वाली फैक्ट्रियो का है जहां आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो अलग अलग फैक्ट्रियों से पनीर और छेना के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। यह कार्रवाई बीती रात्रि बृहस्पतिवार लगभग 8:00 बजे तक जारी रही।