खुर्जा: अरनिया पुलिस ने शाहजहांपुर में गैंगस्टर द्वारा गो तस्करी और चोरी से सृजित सम्पत्ति की कुर्क
थाना अरनिया पुलिस द्वारा जनपद शाहजहांपुर की राजस्व टीम को लेकर गो तस्कर चोर गैंगस्टर शाहनूर पुत्र अस्फाक निवासी ग्राम इस्लामनगर उर्फ पंखा खेडा थाना मदनापुर जनपद शाहजहांपुर द्वारा समाज विरोधी क्रिया-कलाप से आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित कर सृजित क्रय की गयी अचल सम्पत्ति जब्त की है, पुलिस द्वारा इसकी जानकारी बृहस्पतिवार शाम लगभग 6:00 बजे दी गई।