बरेली: बरेली में शहीदों को नमन, पुलिस स्मृति दिवस पर एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
बरेली में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन बरेली में देश की सुरक्षा और जनता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर अधिकारियों ने पुष्पचक्र चढ़ाकर वीर जवानों की शहादत को नमन किया। कार्यक्रम में एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी