बेरमो: सीसीएल की बड़ी लापरवाही: करगली में श्रमिकों को मिल रहा बिना ट्रीटमेंट का पानी, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Bermo, Bokaro | Jun 26, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के करगली में राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (HMS) के सचिव गजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने करगली जलापूर्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया।शुक्रवार सुबह 8 बजे बताया गया कि निरीक्षण में खुलासा हुआ कि एक सप्ताह से फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर खत्म होने से श्रमिक क्वार्टरों में सीधे 'रॉ वाटर' सप्लाई हो रहा है।