बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न जिले में 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद
शुक्रवार को डीआईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले मे गेहूॅ खरीद के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि गेहूॅ क्रय हेतु सभी इच्छुक कृषकों का पंजीकरण कराएं तथा पंजीकरण कराने वाले कृषकों का तहसील स्तर पर सत्यापन भी करा लिया जाये।