गोंडा: तीतगांव करूवापारा के पोखर में बीते दिन मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक की बेटी ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
Gonda, Gonda | Aug 18, 2024 तीतगाँव करुवापारा के एक पोखरे में शनिवार को बोरे मे बंधे अज्ञात शव मिलने के मामले में रविवार को शव की शिनाख्त हुई है। मृतक की पहचान उसकी पुत्री सहनाज बानो नें अपने पिता कमालुद्दीन निवासी कुकुरिहा के रुप में किया है।निरीक्षक अपराध रमाशंकर राय ने बताया की मृतक के पुत्री के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या करने व साक्ष्य को मिटाने की धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया है।