गोंडा: सदाशिव बाजार में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मृत अवस्था में मिला मोर,करंट की चपेट में आने से हुई मौत
Gonda, Gonda | Aug 17, 2024 गोण्डा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के सदाशिव बाजार में पीएचसी के समीप रोड पर एक (राष्ट्रीय पक्षी) मोर मृत अवस्था में पाया गया है।बाजार निवासी शिवनाथ शुक्ला ने बताया की करंट की चपेट मे आने से मोर की मौत हुई है।उन्होंने बताया कि वन दरोगा को जानकारी दी गई। जिस पर पहुंचे वनकर्मियों ने मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।