गोंडा: नारे महरीपुर निवासी 12 वर्षीय बालक हुआ लापता,पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जुटी पुलिस
Gonda, Gonda | Aug 18, 2024 गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के नारे महरीपुर के रहने वाले कुन्ने के मुताबिक 14.8.2024 को दिन में करीब 3:30 बजे की है,जब उनका 12 साल का लड़का राम प्रकाश उर्फ राजा बाबू लापता हो गया । बताया कि इस पर काफी खोजबीन के बाद भी उसके लड़के का पता नहीं चला तो पुलिस से शिकायत की गई है । पुलिस ने आज बताया कि इस मामले में केस दर्ज बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं।