सांगानेर: जयपुर की करणी विहार थाना पुलिस ने शराब पार्टी और अय्याशी के लिए लूट की वारदात करने वाले 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार
जयपुर की करणी विहार थाना पुलिस ने राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब पार्टी और अय्याशी के लिए राहगीरों को गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। डीसीपी पश्चिमी प्रशांत किरण ने बताया कि लूट के मामले की जानकारी दी।