पामगढ़: पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस ने नेवराबंध गांव से बारगांव तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया, ग्रामवासियों में उत्साह
जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के नेवराबंध गांव से बारगांव तक सड़क निर्माण कार्य को लेकर पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस ने भूमिपूजन किया है. सड़क निर्माण कार्य का लागत 3 करोड़, 94 लाख 92 हजार रुपए है. इस दौरान पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत की अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता मिरी गांव के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे.