चकिया: महादेवपुर में बिजली संकट पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
महादेवपुर में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज ग्रामीणों शुक्रवार दोपहर 01 बजे को ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि लगातार बिजली गायब रहने से उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल फोन और बिजली से चलने वाले उपकरण बंद पड़े हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।