मिर्ज़ापुर: नीट परीक्षा में धांधली और बढ़े पेट्रोल-डीजल के विरोध में राष्ट्रीय जनमत पार्टी ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बताते चले कि राष्ट्रीय जनमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुशील रत्नाकर की अध्यक्षता में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है और बताया कि आवश्यक वस्तुएं जैसे खाद्यान्न दाल खाद्य तेल सब्जियां पेट्रोलियम पदार्थ एवं रसोई गैस की बड़ी कीमतों पर नियंत्रण स्थापित करें