सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में विधायक विनोद सिंह ने कहा- प्रधान करें विद्यालयों का कायाकल्प, प्रधानाध्यापक लाएं शिक्षा में सुधार
कायाकल्प योजना के तहत प्रधान प्राथमिक विद्यालयों का विकास करें और हर संभव संसाधन मुहैया कराने में जनप्रतिनिधि के रूप में सहयोग दें। प्रधानाचार्य मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारें और प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को लाने विकास में सहभागी बनाएं। यह बातें विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने कही। वे शहर से सटे दुबेपुर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।