नाथनगर: मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने सात साल से फरार हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया
हत्या के प्रयास के एक मामले में वर्ष 2018 से फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने सात साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गौराचौकी पंचायत के नवटोलिया गांव निवासी कारू मंडल के रूप में हुई है। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था।