नाथनगर: मोहनपुर से लापता किशोरी बरामद, कोर्ट में बयान दर्ज
ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव से 20 जनवरी को लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले को लेकर किशोरी के पिता ने ललमटिया थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि पुलिस की तत्परता और लगातार प्रयास के बाद सोमवार को किशोरी को सकुशल बरामद किया गया।