हुरड़ा: भोजराज गांव में भारत विकास परिषद शाखा की बैठक का आयोजन हुआ
Hurda, Bhilwara | May 13, 2026 भारत विकास परिषद शाखा भोजरास की साधारण बैठक राठौड़ फार्म हाउस पर शाखा अध्यक्ष अशोक अजमेरा की अध्यक्षता में आज गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे बैठक आयोजित हुई। बैठक में गत माह की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधने एवं वितरण को लेकर चर्चा हुई।