Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

मानव तस्करी रोकने के लिए सभी विभाग मिलकर करें प्रभावी कार्रवाई : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल चंबा, 9 जुलाई। जिला चंबा में मानव तस्करी की रोकथाम, बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं संबंधित हितधारकों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि मानव तस्करी, गुमशुदगी और बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी सूचना तंत्र बेहद आवश्यक है। उन्होंने पुलिस, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि गुमशुदा बच्चों और महिलाओं के प्रत्येक मामले में बिना किसी देरी के एफआईआर दर्ज की जाए तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के प्रावधानों के अनुसार त्वरित खोज, बचाव और जांच सुनिश्चित की जाए। बैठक में बाल संरक्षण तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों, अंतर्विभागीय समन्वय, डिजिटल एवं तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग, पीड़ितों के पुनर्वास तथा परिवार से पुनर्मिलन की प्रक्रिया को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु का आधार नामांकन सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाए तथा इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर आधार कार्ड अवश्य बनवाएं तथा नवजात बच्चों का जन्म के समय ही आधार पंजीकरण कराएं। बैठक के दौरान मिशन वात्सल्य एवं सीसीटीएनएस से जुड़े एकीकृत डिजिटल पोर्टल की प्रगति की भी समीक्षा की गई और इन प्रणालियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि बाल संरक्षण एवं मानव तस्करी निरोधक तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार कर उसका समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके। बैठक में जिला उप पुलिस अधीक्षक बलदेव दत्त, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश रॉय, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष युगल किशोर मारवाह, तहसील कल्याण अधिकारी अनुराधा नाथ, ओएसडी प्रारंभिक शिक्षा उमाकांत, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. वैभवी गुरुंग सहित बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #Chamba #HumanTrafficking #ChildProtection #WomenSafety #MissionVatsalya #ChildWelfare #DistrictAdministration #MukeshRepaswal #HimachalPradesh #Police #SocialJustice #PublicSafety #GoodGovernance #CCTNS #India हिम संदेश DC Chamba

Saach, Chamba | Jul 10, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.