बागपत: रमाला थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता ने गर्भपात कराने और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए DM से गुहार लगाई
गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि एक गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।