मोहनिया: चंदवा में गुप्त सूचना पर पुलिस ने स्कॉर्पियो से 448.6 लीटर अवैध देशी शराब किया ज़ब्त, शराब तस्कर फरार
Mohania, Kaimur | Jul 30, 2025 मोहनिया थाना क्षेत्र के चंदवा गांव से पुलिस ने शराब के मामले में गुप्त सूचना के आधार पर एक स्कॉर्पियो JH10BR6995 को जब्त किया जिससे 448.6 लीटर अवैध देशी शराब भी जब्त किया गया। यह कार्रवाई मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि की गई जबकि इस मामले में शराब तस्कर फरार हो गया,इसकी जानकारी कैमूर पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप में बुधवार की दोपहर 3:08PM पर दी।