धौलपुर: हत्या मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल का कारावास, खेत विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुआ था लड़ाई-झगड़ा व फायरिंग
करीब साढ़े 8 साल पुराने खेत विवाद के एक प्रकरण में जिला एवं सेशन न्यायालय धौलपुर ने सुनवाई करते हुए पांच आरोपियों को पांच-पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। वहीं प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मामला धौलपुर जिले के दिहौली थाना क्षेत्र का है, जिसमें दोनों पक्षों में से एक-एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी। डीजे कोर्ट धौलपुर के