धौलपुर: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से ठगी, आभूषण लेकर फरार हुए 2 युवक
निहालगंज थाना क्षेत्र के ओडेला रोड पर दो युवकों द्वारा एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने महिला को घर की परेशानी दूर करने का झांसा देकर सोने-चांदी के आभूषण हड़प लिए और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सर्वेश पत्नी संतोष, निवासी जरौली, आंगनवाड़ी केंद्र जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में दो युवक उनसे टकरा