मैनपुरी: मैनपुरी में शिवमंगल सिंह बने डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री, जिला अस्पताल में हुआ भव्य स्वागत
शुक्रवार को सेलिब्रेशन मैरिज होम में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन मैनपुरी का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट शिव मंगल सिंह चौथी बार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन मैनपुरी के जिला मंत्री निर्वाचित हुए। जिला मंत्री के पद पर निर्वाचित होने के बाद शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे जहां भव्य स्वागत सम्मान किया गया।