राघोगढ़: जिले को मिले 155 नए महिला पुरुष आरक्षक, पुलिस लाइन में एसपी ने दिए अनुशासन जन सेवा सफलता के मंत्र
Raghogarh, Guna | Jun 21, 2026 गुना जिले को हाल में 155 नए आरक्षक मिले है। इनमें 141 महिला पुरुष आरक्षकों ने आमद दे दी है। 21 जून को पुलिस लाइन गुना में एसपी हितिका वासल ने सभी को अनुशासन जन सेवा सफलता के मंत्र दिए। 88 पुरुष और 35 महिला सहित कुल 123 नए आरक्षक 22 जून से तिघरा और इंदौर में प्रशिक्षण लेंगे। अन्य नए आरक्षक आगामी दिनों में रवाना होंगे। एसपी ने राष्ट्र और कानून पर मंत्र दिए।