जबलपुर: 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का कुएं में मिला शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
जबलपुर: थाना रांझी क्षेत्र के अन्ना बाबा इलाके में 27 तारीख को 75 वर्षीय महिला पुष्पा वर्मा की कुएं में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।