सहारनपुर: होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के लिए एसएसपी सहारनपुर ने किया परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती-2025 की प्रथम पाली की लिखित परीक्षा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहारनपुर ने जनपद के प्रमुख परीक्षा केंद्रों सन्तालाल एण्ड जयनारायण खेमका गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज का सोमवार सुबह 11:30 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।