ब्यावरा के खाटू श्याम मंदिर पर जया एकादशी के मौके पर बाबा श्याम का उज्जैन से मंगवाए गए फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान जया एकादशी के मौके पर गुरुवार शाम 5:00 बजे तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा श्याम के दर्शन किए गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के द्वारा कड़े इंतजाम किए गए।