बांका: राहुल गांधी के जन्मदिन पर सफाई कर्मियों का कार्यशाला, संगठन विस्तार का लिया संकल्प
Banka, Banka | Jun 19, 2026 राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला बांका के तत्वावधान में नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ इंटक के बैनर तले एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला इंटक अध्यक्ष विनय कुमार कापरी ने किया।इस अवसर पर सभी सफाई कर्मियों ने संगठन को मजबूत और धारदार तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।