कन्नू का पुरवा में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, सड़क पर भरे पानी से आवागमन प्रभावित
कौशाम्बी। सिराथू तहसील के कड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत डोरमा के मजरा कन्नू का पुरवा में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो गया है। सीसी सड़क पर पानी जमा होने और नालियों की सफाई न होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें रोज गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के दावे जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
#कौशाम्बी #सिरा