इस्माइलपुर: इस्माईलपुर में गंगा खतरे के निशान से 53 सेमी ऊपर
इस्माईलपुर-बिंदटोली में गंगा का जलस्तर 32.13 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 31.60 मीटर से 53 सेंटीमीटर ऊपर है। पिछले 12 घंटे में छह सेंटीमीटर वृद्धि हुई है। राघोपुर में जलस्तर 33.29 मीटर और मदरौनी में कोसी का जलस्तर 31.20 मीटर रहा। जेबी चोरहर में कोसी का जलस्तर छह सेंटीमीटर घटकर 31.22 मीटर हो गया। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने सभी स्थानों पर तटबंधों को सुरक्ष