खजनी: बेलघाट थाना क्षेत्र के शंकरपुर में पति ने पत्नी की चरित्र पर शक होने पर की हथौड़े से सिर कुचकर की हत्या
शंकरपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति को अपनी पत्नी के चारित्र पर काफी दिनों से शक था। इसी बात को लेकर पहले दोनों में विवाद हुआ, इसके बाद पति में पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे मार डाला। घटना बेलघाट इलाके शंकरपुर गांव की है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।