ब्यावर: पुलिस ने 25 लाख की चोरी का खुलासा किया, आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात व नकदी बरामद, एसपी रतन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में
Beawar, Ajmer | Apr 14, 2026 ब्यावर। मंगलवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ग्राम शेरो की बावड़ी देलवाड़ा में हुए लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 25 लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी के इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.5 किलो चांदी के जेवरात और 2 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।