मीरगंज: मीरगंज तहसील समाधान दिवस में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने घुटनों के बल चलकर अधिकारियों तक पहुंचकर किया अनोखा प्रदर्शन
मीरगंज शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान नेता घुटनों के बल चलते हुए अधिकारियों तक पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई