अमदाबाद: अमदाबाद थाने में भूमि विवाद निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन, 10 में से 3 मामले सुलझाए गए
अमदाबाद थाना में भूमि विवाद निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी एवं अपर थानाध्यक्ष की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि भूमि विवाद का पूर्व से 4 मामला लंबित था। जनता दरबार में 6 नया मामला आया है। कुल 10 मामलों में से तीन मामले का निष्पादन किया गया। 7 मामला लंबित रह गया। जिस पर अगली तिथि में सुनवाई होगी।